वियतनाम में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद राजधानी हनोई में 15 दिन का लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

हनोई (वियतनाम)। वियतनाम ने दक्षिणी मेकोंग डेल्टा क्षेत्र से कोरोना वायरस के मामलों का प्रसार होने के मद्देनजर राजधानी हनोई में शनिवार से 15 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। शुक्रवार रात को जारी लॉकडाउन का आदेश सार्वजनिक स्थानों पर दो लोगों से ज्यादा के जुटने पर प्रतिबंध लगाता है। केवल सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और जरूरी कारोबारों को खोलने की अनुमति दी गई है। इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में शहर ने मामले बढ़ने के बाद सरकार ने सभी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी और गैर-जरूरी कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया था।

इसे भी पढ़ें: 84 करोड़ की लागत से 45 योजनाओं का शिलान्यास, CM सोरेन बोले- रांची के सर्वांगीण विकास में जनसहभागिता आवश्यक

नेशनल असेंबली की एक बैठक हनोई में मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी जिसमें 499 प्रतिनिधि शामिल होंगे लेकिन पहले 17 दिनों तक चलने वाली यह बैठक अब 12 दिनों तक ही चलेगी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान