बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में लगी भीषण आग, 15 की मौत, 45,000 लोगों के सिर से छिनी छत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

ढाका। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित कोक्स बाजार जिले में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लग जाने पर कम से कम 15 लोगों मौत हो गई। बांग्लादेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन मंत्रालय सचिव मोहम्मद मोहसिन ने घटना में मारे गये लोगों की संख्या की पुष्टि की। हालांकि, इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मृतक संख्या 15 बताई थी। मोहसिन ने मीडिया से कहा, ‘‘आग में 45,000 लोगों के सिर से छत छिन गई क्योंकि आग में 9,300 झुग्गियां नष्ट हो गई। ’’ सोमवार देर रात लगी आग में घायल हुए सैकड़ों लोगों का आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश