पुणे में दीवार ढहने से 15 की मौत, फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पुणे में दीवार गिरने की घटना में शनिवार को गहन जांच के आदेश दिए।हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। फडणवीस ने ट्वीट किया,‘‘ पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुन कर दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुणे के कलेक्टर को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जाए। पुणे में एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

 

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना