15 Minute Meal Ideas: ऑफिस वालों के लिए बेस्ट है ये झटपट बनने वाला Spicy Paneer Sandwich

By एकता | May 26, 2026

इसमें कोई शक नहीं कि हम ऑफिस जाने वाले लोग थोड़े आलसी होते हैं। सुबह की जल्दी, दिनभर का काम और फिर शाम तक की थकान के बाद किसी का भी मन घंटों किचन में खड़े होकर खाना बनाने का नहीं करता। ऐसे में हमें वही रेसिपी पसंद आती है जो जल्दी बन जाए, स्वादिष्ट हो और पेट भी अच्छे से भर दे। वरना हम में से ज्यादातर लोग बाहर का खाना ऑर्डर कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: Raw Mango Recipe: खाने का जायका बढ़ा देगा यह चटपटा इंस्टेंट अचार, मिनटों में होगा तैयार

मसालेदार और चीजी पनीर सैंडविच बनाने के लिए क्या चाहिए?

- 2 चीज स्लाइस

- 1 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस

- नमक स्वादानुसार

- काली मिर्च स्वादानुसार

- 1 बड़ा चम्मच ताजी क्रीम

- 1/4 कप पानी

- 50 ग्राम पनीर

- 4 टोस्टेड ब्रेड स्लाइस

- 1 छोटा चम्मच ताजा हरा धनिया

इसे भी पढ़ें: Heatwave Alert: गर्मी का तोड़ है ये देसी ड्रिंक, घर पर बनाएं ऐसे गुलाब शरबत और पाएं Instant Relief

कैसे बनाएं मसालेदार और चीजी पनीर सैंडविच?

सबसे पहले एक पैन लें और उसमें चीज स्लाइस, शेजवान सॉस, नमक, काली मिर्च, ताजी क्रीम और 1/4 कप पानी डाल दें। अब गैस ऑन करें और सारी चीजों को अच्छे से मिलाते रहें, ताकि एक स्मूद और क्रीमी सॉस तैयार हो जाए। इसके बाद पनीर के छोटे टुकड़े डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। जब सॉस थोड़ा गाढ़ा हो जाए और पनीर पर अच्छी तरह कोट हो जाए, तब ऊपर से ताजा हरा धनिया डाल दें।

अब इस मसालेदार पनीर मिक्चर को टोस्टेड ब्रेड की दो स्लाइस के बीच अच्छे से फैलाएं। चाहें तो इसे हल्का सा ग्रिल भी कर सकते हैं। बस तैयार है आपका गर्मागर्म, चीजी और मसालेदार पनीर सैंडविच। यकीन मानिए, एक बार खाने के बाद ये आपकी फेवरेट झटपट रेसिपी बन जाएगी।

प्रमुख खबरें

Harsh Dubey के नेतृत्व में JP Nadda से मिले Reservation सुधार कार्यकर्ता, जानें क्या हुई बात

UP में Ganga River के 700 किमी बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन पूरा, NGT को सौंपी रिपोर्ट

Nepal Flash Floods: क्या दोबारा फटेगी झील? वैज्ञानिकों ने Bhote Koshi और Trishuli पर दी बड़ी चेतावनी

India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा