Colombia में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सांसद समेत 15 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

कोलंबिया के पूर्वोत्तर में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विमानन कंपनी ने बताया कि इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और सांसद डायोजेनेस किंतेरो समेत 13 यात्री सवार थे। कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में जारी बयान में कहा, ‘‘मौके पर विमान का पता चलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।’’

बयान के अनुसार, एचके4709 पंजीकरण नंबर वाले इस विमान ने स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट पर कुकूता हवाई अड्डे से पहाड़ों से घिरे ओकाना शहर के लिए उड़ान भरी थी। आम तौर पर यह उड़ान करीब 40 मिनट की होती है। ‘सटेना’ के बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया