तुर्की में मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत, 28 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

अंकारा। तुर्की में बृहस्पतिवार को प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। निजी समाचार एजेंसी  डीएचए  ने यह जानकारी दी है। 

डीएचए की खबर के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का अभी पता नहीं चल सका है। ईरानी सीमा के नजदीक वान प्रांत में स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हैं। वैन ने अवैध रूप से तुर्की में प्रवेश किया था। 

इसे भी पढ़ें: तुर्की ने F-35 कार्यक्रम से बाहर करने के अमेरिका के फैसले को ‘अनुचित’ बताया

खबर के अनुसार चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता में जानकारी नहीं दी गई है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया