लॉकडाउन से पहले अवकाश पर गए 15 पुलिसकर्मियों को अमेठी में पृथक-वास में रखा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

अमेठी। कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन (बंद) से पहले अवकाश पर गए 15 पुलिसकर्मियों को अमेठी जिले में पृथक-वास में रखा गया है। इनमें तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने शनिवार को बताया कि ये पुलिसकर्मी 25 मार्च को लागू किए गए बंद से पहले अवकाश पर गये थे। बंद लागू होने के कारण ये वापस नहीं लौट सके थे। ऐसे में उन्हें अपने-अपने गृह जिलों में ड्यूटी करने का आदेश दिया गया था। 

राय ने बताया कि बंद की अवधि बढ़ाए जाने के बाद बल की कमी को देखते हुए इन पुलिसकर्मियों को वापस यहां ड्यूटी पर बुलाया गया। ये सभी अन्य जिलों में ड्यूटी करके आये थे, इसलिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर एहतियातन पृथक-वास में रखा गया है। राय ने बताया कि इन सभी की जांच रिपोर्ट में इनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अमेठी में अब तक कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं है। संक्रमण संबंधी जांच के लिए 309 नमूने भेजे गये थे जिनमें संक्रमण नहीं पाया गया है।

प्रमुख खबरें

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी