PM Modi in US Congress: 79 बार बजाई गईं तालियां, 15 बार मिला स्टैंडिंग ओवेशन, मोदी-मोदी के नारों के बीच अमेरिका में प्रधानमंत्री का संबोधन

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार तालियों और मोदी-मोदी के आवाजों के बीच अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित करने वाले दुनिया के तीसरे नेता हैं। प्रधानमंत्री ने बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान 2016 में संयुक्त कांग्रेस बैठक को संबोधित किया था। उनके संबोधन पर 15 स्टैडिंग ओवेशन मिला और 79 बार तालियां बजाई गईं। उनके संबोधन के बाद अमेरिकी कांग्रेसियों ने ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए पीएम मोदी को घेर लिया। 

डेमोक्रेटिक बॉन्ड का जश्न

पीएम मोदी ने दो महान लोकतंत्रों के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के प्रति अपनी सराहना व्यक्त की। मैं धैर्य, अनुनय और नीति की लड़ाइयों से जुड़ सकता हूं। मैं विचारों और विचारधारा की बहस को समझ सकता हूं। लेकिन मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप दो महान लोकतंत्रों - भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं।'

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता