J&K में पिछले 15 दिनों में हुई 10 मुठभेड़ में 15 आतंकवादी ढेर, पुंछ और राजौरी के जंगलों में चल रहा तलाशी अभियान

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंक विरोधी अभियान चलाया हुआ है। इसी बीच शोपियां में सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों  को शोपियां जिले के द्रागड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

15 दिनों में हुई 10 मुठभेड़ 

जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच 10 मुठभेड़ हुई। जिसमें 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इसकी जानकारी खुद आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दी।

इसे भी पढ़ें: भारत में घुसपैठ की फिराक में LeT के दो आतंकी समूह, पुंछ में चल रहा तलाशी अभियान, सेना प्रमुख ने किया LoC का दौरा 

10 दिन से जारी है तलाशी अभियान

नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ सेक्टर और राजौरी सेक्टर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार मुठभेड़ की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद नौ दिनों से सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह इलाका पर्वतीय है और जंगल काफी ज्यादा घना है जिससे तलाशी अभियान मुश्किल और बेहद खतरनाक हो गया है। अभी तक इलाके में छिपे आतंकवादियां से तीन बार सामना हो चुका है।  

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार