15 वर्षीय किशोरी जान देने के लिए यमुना नदी में कूदी, दिल्ली पुलिस ने बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

दिल्ली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कथित तौर पर आत्महत्या करने के लिए पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी को डूबने से बचा लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी जबकि परिवार के बाकी लोग बाहर गए हुए थे। उसके अकादमिक प्रदर्शन के बारे में बातचीत के बाद मां को चिंता हुई कि उसकी बेटी कोई बड़ा कदम उठा सकती है इसलिए उसने अपने बेटे से कहा कि वह उसे देखे कि वह (किशोरी) सुरक्षित तो है।

बंथिया ने बताया कि घर लौटने पर बेटे ने देखा कि किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनीता त्यागी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सिग्नेचर ब्रिज तथा वजीराबाद ओल्ड ब्रिज इलाकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मेट्रो साइट गार्ड को जानकारी दी गई जिसके बाद वे तलाशी में शामिल हो गए।

बंथिया ने बताया, तलाशी के दौरान किशोरी को यमुना नदी में कूदते हुए देखा गया। एक गार्ड और तैराक बृजेश कुमार ने नदी में छलांग लगाई और उसे बचा लिया। उसे सुरक्षित रूप से किनारे पर खींच लिया गया और पुलिस टीम ने तुरंत उसकी काउंसलिंग की। औपचारिकताओं के बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही