मिताली के संन्यास के बाद 15 वर्षीय शेफाली भारतीय टी20 टीम में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

नयी दिल्ली। अनुभवी मिताली राज के टी20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का रास्ता बन गया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिये 15 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भारतीय महिला टीम में जगह बनायी। हरियाणा की शेफाली को महिला टी20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया। मिताली हालांकि तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम की अगुवाई जारी रखेंगी जिसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी। स्मृति मंधाना टी20 में उप कप्तान होंगी।

इसे भी पढ़ें: मिस्बाह उल हक को चुना गया पाकिस्तान का मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता

भारतीय महिला वनडे टीम इस प्रकार है : 

मिताली राज (कप्तान), जेमिमा राड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), पूनम रावत, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, मानसी जोशी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डी हेमलता, राजेश्वरी गायकवाड़, प्रिया पूनिया।

पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है : 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल, अनुजा पाटिल, शेफाली वर्मा और मानसी जोशी। 

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर