15 वर्षीय छात्र ने परिवार के सामने खुद को गोली मार ली, ताकि जान सके कि मौत के बाद आत्मा कहां जाती है

By एकता | Jan 14, 2025

मौत के बाद आत्मा कहां जाती है? इसका जवाब जानने के लिए नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने परिजनों के सामने खुद को गोली मार ली। यह चौकाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि छात्र की ओर से इंटरनेट पर खंगाली गई सामग्री से पता चला है कि वह यह जानने को उत्सुक था कि मौत के बाद आत्मा कहां जाती है।

इसे भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खबर: अगर आपने तीन बार से ज़्यादा नियमों का उल्लंघन किया तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाएगा

कुमार के अनुसार, खुद को गोली मारने से पहले छात्र ने इंटरनेट पर खंगाला था कि 'मौत के बाद क्या होता है', 'मृत्यु के तरीके' और 'मौत के बाद इंसान की आत्मा कहां जाती है'। उन्होंने बताया कि छात्र के मोबाइल की जांच करने पर पता चला है कि उसने गरुड़ पुराण के बारे में सामग्री खंगाली थी।

कुमार के मुताबिक, छात्र के कमरे से घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके हाथ तमंचा कैसे लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में मां और बड़े भाई के डांटने से नाराज होकर छात्र के यह कदम उठाने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: BRS नेता KTR को किया गया हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

कुमार के अनुसार, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि परिजनों ने छात्र को गलत संगत में बैठने पर डांटा था और उसकी बुलेट बाइक भी बेच दी थी, जो उसे बहुत प्रिय थी। उन्होंने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब