केजरीवाल के गुजरात से लौटते ही AAP में मची भगदड़, 150 से अधिक नेता बीजेपी में हुए शामिल

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के गुजरात दौरे के एक दिन बाद, पार्टी के लगभग 150 नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कांग्रेस को भी झटका लगा क्योंकि उसके कई सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर थे। आप संयोजक ने यहां पंजाब के नए नवेले सीएम भगवंत मान के साथ एक रोड शो भी किया। एक स्थानीय मंदिर, गांधी आश्रम का दौरा भी किया और बैठकें कीं। वे रविवार शाम गुजरात से निकले थे। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में पलायन सोमवार को गांधीनगर के कमलम में भगवा पार्टी के कार्यालय में हुआ।

इसे भी पढ़ें: अहमद पटेल के बेटे ने दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत, कहा- इंतजार करके थक गया, सभी विकल्प खुले हैं

वाघेला ने नए प्रवेशकों को संबोधित करते हुए कहा, "आज आपने आप और कांग्रेस छोड़ दी। वे कहेंगे कि आप लोग किसी काम के नहीं थे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि आप गुजरात के विकास के लिए बहुत उपयोगी हैं और आपका भाजपा में स्वागत है। लंबे समय से गुजरात में भाजपा की सरकार रही है क्योंकि लोगों को हम पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा