उत्तराखंड के चमौली में आये सैलाब में 150 लोग बहे, भारी जान-माल के नुकसान की आशंका

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2021

उत्तराखंड के चमौली में रविवार को ग्लेशियर टूटने की खबरें आ रही है। ये हादसा चमोली के रैणी गांव के पास हुआ। ग्लेशियर टूटने से उत्तराखंड में भारी तबाही का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्लेशियर का प्रभाव काफी प्रकोप है वह लगातार तेजी से बह रहा है। प्रसाशन की टीम सुरक्षा कार्यों के लिए रवाना हो गयी है। इस तबाही के कारण ऋषि गंगा प्रोजेक्ट को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। ऋषि गंगा बिजली परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक मजदूर सीधे प्रभावित हो सकते हैं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल के हवाले से बताया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुदरत का भीषण कहर, 150 मजदूरों सहित बह गया ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट 

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही उत्तराखंड के हालात का जायजा लेने के लिए आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल से बात की है। गृह मंत्री ने एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से भी बात की। 

आईटीबीपी के सूत्रों का कहना है स्थिति सामान्य हो रही है। सूत्रों ने कहा है कि जल प्रवाह नियंत्रित होने के साथ स्थिति सामान्य हो रही है। सूत्रों ने कहा, ऋषिगंगा बांध टूटने के कारण पानी खत्म हो गया। आईटीबीपी की टीमें मौके पर हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में धौली गंगा, जोशीमठ नदी में बड़े पैमाने पर बाढ़ के कारण रविवार को क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने की सूचना मिली। तपोवन क्षेत्र में ऋषिगंगा बिजली परियोजना को भी भारी बाढ़ ने नुकसान पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में