Maharashtra Budget: लाडली बहना योजना, महिलाओं के खाते में 1500, मुफ्त LPG सिलेंडर, बजट में घोषणाओं की बारिश!

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2024

महज तीन महीने बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसी के तहत सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के मद्देनजर महागठबंधन में शामिल तीनों दलों बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार गुट ने अपने राज्य में पार्टी संगठन को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज्य के बजट की जोरदार चर्चा देखने को मिली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये बजट महिला, युवा, किसान, श्रमिक सभी लोगों को आगे बढ़ाने वाला है। 1500 रुपए महिलाओं के खाते में सीधा मिलेगा। युवाओं को 10,000 रुपए अप्रेंटिसशिप मिलेगी। राज्य में 10 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। किसानों को फ्री बिजली मिलेगी। जिसका लाभ 50 लाख किसानों को होगा। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लाडली बहना और लाडला भाई योजना लागू की जाए, उद्धव ठाकरे ने दिया सुझाव

गौरतलब है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने आज महाराष्ट्र का अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने महिलाओं और छात्रों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर को बराबर करने के प्रावधान की भी घोषणा की। इस घोषणा से आम नागरिकों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार क्षेत्र को भी राहत मिलने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?