Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

By एकता | Apr 07, 2026

एक्टर राजपाल यादव अक्सर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते हैं, लेकिन हाल ही में एक अवॉर्ड शो में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर उनके फैंस को काफी बुरा लगा। शो के होस्ट ने राजपाल के पुराने विवादों और पैसों के मामले को लेकर सरेआम उनका मजाक उड़ाया। लेकिन राजपाल ने गुस्सा होने के बजाय जिस तरह मुस्कुराकर स्थिति को संभाला, उसने सबका दिल जीत लिया।

इसे भी पढ़ें: Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

दिल से काम करने की दी सलाह

सलमान ने राजपाल को कहा कि कभी-कभी लोग जोश में आकर कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन उन बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए। उन्होंने मजाकिया और इमोशनल अंदाज में कहा कि पैसे का रेट ऊपर जाए या नीचे, क्या फर्क पड़ता है? आप बस अपने काम पर ध्यान दें और दिल से मेहनत करते रहें। सलमान की इन बातों ने राजपाल के फैंस को एक बार फिर खुश कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Aditya Dhar ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के Dhurandhar 2 रिव्यू पर किया रिएक्ट, कहा- इसका मतलब सब कुछ है

राजपाल ने चुप रहकर जीता सबका दिल

आपको बता दें कि अवॉर्ड शो के दौरान जब होस्ट ने राजपाल से उनके उधार और रुपयों को लेकर तंज कसा, तो राजपाल ने कोई पलटवार नहीं किया। उन्होंने बस एक प्यारी सी मुस्कान दी और बात को वहीं खत्म कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस सादगी और बड़प्पन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

JNU यौन उत्पीड़न केस: Congress MP Bimol Akoijam के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

PM Narendra Modi के बतौर शासन प्रमुख 25 साल पूरे, MP Cabinet ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव

Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

Riyadh Airport पर Houthi हमले में 13 की मौत, 99% से ज्यादा उड़ानें रद्द होने पर Saudi सख्त