मिजोरम में कोविड-19 के 152 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

आइजोल। मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 152 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,901 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 546 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण की दर बढ़कर 23.40 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों में आइजोल जिले में सर्वाधिक 56 मामले सामने आए। इसके बाद सेरछिप में 39 जबकि मामित जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: 'ब्राह्मण का संकल्प, अखिलेश ही विकल्प' की चौतरफा लगी होर्डिंग, हाथ में फरसा लेकर सपा प्रमुख ने की वोटर्स को साधने की कोशिश

राज्य में अब तक 15,09,468 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.39 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.38 प्रतिशत हो गयी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक, मिजोरम में अब तक 7.30 लाख से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान