पाकिस्तान में ट्रेन में बंधक बनाए गए 155 यात्रियों को बचाया गया, मारे गए 27 आतंकवादी

By अंकित सिंह | Mar 12, 2025

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री ट्रेन के अपहरण के बाद आतंकवादियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना रखा है, सुरक्षा बल वर्तमान में बंधकों को बचाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए), एक अलगाववादी आतंकवादी समूह ने मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जाते समय जाफ़र एक्सप्रेस को अपहरण करने की जिम्मेदारी ली है। बुधवार सुबह तक, कम से कम 155 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 27 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इसे भी पढ़ें: कंगाली की हालात में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, महज 10 हजार मैच फीस, सस्ते होटल में ठहरेंगे खिलाड़ी, हवाई यात्रा में भी हुई भारी कटौती

मंगलवार को आतंकवादियों ने जाफर एक्सप्रेस पर गोलीबारी की, जिसमें नौ बोगियों में 425 यात्री सवार थे, जब यह गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास मश्कफ सुरंग से गुजर रही थी। पाकिस्तानी मीडिया ने उस सुरंग के पास भीषण गोलीबारी और विस्फोट की खबर दी है, जहां आतंकवादियों ने ट्रेन पर हमला किया। रिंद ने कहा कि पेशावर जाने वाली यात्री ट्रेन पर ‘‘भीषण’’ गोलीबारी की खबरों के बीच बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। इस बीच, पाकिस्तान रेलवे ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आपातकालीन डेस्क स्थापित किया है क्योंकि चिंतित रिश्तेदार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी