उत्तर प्रदेश में कोरोना के 15,622 नए मामले दर्ज, एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख के पार

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 17, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 21,16,152 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 15,622 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,65,34,686 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 12,402 लोग तथा अब तक 17,20,077 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 140 नए मामले, संक्रमण दर 20 प्रतिशत

उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 54,59,241 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 38.96 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 4,09,721 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार