भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,968 नए मामले, 202 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,95,147 हो गए। इनमें से 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 202 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,529 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 टीकों की पहली खेप दिल्ली पहुंची, हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 12 जनवरी तक कुल 18,34,89,114 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,36,227 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव