Reserve Bank ने Kotak Mahindra Bank पर 62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर बुनियादी बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाते, बैंक प्रतिनिधियों और ऋण सूचना कंपनियों से जुड़े नियमों का पालन न करने के लिए 61.95 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक का निगरानी आकलन (आईएसई 2024) के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2024 तक उसकी वित्तीय स्थिति के संदर्भ में किया गया था। जांच के दौरान, रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ ऐसे ग्राहकों के दूसरे बीएसबीडी खाते खोले, जिनके पास पहले से ही बैंक में ऐसे खाते थे।

इसके अलावा, बैंक ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ ऐसी गतिविधियों को करने के लिए एक समझौता किया, जो गतिविधियों के दायरे में नहीं आती हैं और कुछ उधारकर्ताओं के संबंध में ऋण सूचना कंपनियों (सीआईसी) को गलत जानकारी भी दी।

रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक के नोटिस के जवाब और उसके द्वारा दिए गए अतिरिक्त जानकारियों पर विचार करने के बाद, रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक के खिलाफ निम्नलिखित आरोप सही पाए गए, जिसके लिए मौद्रिक जुर्माना लगाना जरूरी था।

प्रमुख खबरें

Inside The US-Iran Talks | पाकिस्तान में कमरे के अंदर क्या क्या हुआ? इस्लामाबाद में वैंस और ईरानी वार्ताकारों के बीच का दोस्ताना माहौल और बातचीत की नाकामी

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर

अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.