एन के सिंह की अध्यक्षता में 15वीं वित्त आयोग इस महीने के अंत तक सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

नयी दिल्ली।एन के सिंह की अध्यक्षता में गठित 15वां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।आयोग को 2021-26 के लिये अपनी रिपोर्ट 30 अक्टूबर, 2020 तक सरकार को सौंपनी है। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह ने बुधवार को पूर्व वित्त आयोग के प्रमुखों के साथ बैठक की।यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब आयोग अपनी सिफारिशों को लेकर विचार-विमर्श को लेकर प्रक्रिया पूरी कर चुका है और अंतित रिपोर्ट देने की तैयारी में है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई शिष्टाचार बैठक में आयोग के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। बयान के अनुसार, ‘‘15वें वित्त आयोग के चेयरमैन सिंह और अन्य सदस्यों ने 12वें और 13वें वित्त आयोग के चेयरमैन क्रमश: सी रंगराजन और डा. विजय केलकर के साथ बैठक की।’’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश