दोस्त Salman Khan के पिता के लिए परेशान Aamir Khan, बोले- Salim साहब जल्द घर लौटें

By Neha Mehta | Feb 26, 2026

फिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वह दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के परिवार के संपर्क में हैं और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि उनकी (सलीम खान की) सेहत में सुधार हो रहा है। सलीम खान के बेटे सलमान खान के करीबी दोस्त आमिर ने बताया कि वह हाल में 90 वर्षीय लेखक से मिलने लीलावती अस्पताल गए थे लेकिन आईसीयू में भर्ती होने के कारण उनसे मिल नहीं पाए। आमिर ने बुधवार शाम संवाददाताओं से कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था और हम सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चूंकि वह आईसीयू में हैं इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया लेकिन मैं परिवार से मिला।’’

सलीम खान को मंगलवार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सलीम खान का इलाज कर रहे चिकित्सकों के समूह में शामिल डॉ. जलील डी पारकर ने पिछले सप्ताह बताया कि सलीम खान को मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ था, जिसका इलाज किया जा चुका है और एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। उसके बाद से चिकित्सकों ने परिवार की निजता बनाए रखने के लिए सलीम खान के स्वास्थ्य के बारे में कोई बयान देने से परहेज किया है।

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा