Greater Noida में अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिक गिरफ्तार: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2023

नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 13 पुरुष और तीन महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और कुछ लोगों के पास वीजा पासपोर्ट भी नहीं मिला है। बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कासा ग्रैंड सोसाइटी में विदेशी मूल के कुछ नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का ऐलान, चालू वित्त वर्ष में ही लागू किए जाएंगे सभी पांच गारंटियां

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ समय पहले बीटा-2 थाना पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया था और दक्षिण अफ्रीकी मूल के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि इनके पास से लगभग 450 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद कियेगये थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद ग्रेटर नोएडा में रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!