Pakistan के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2023

कराची। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले एक सप्ताह में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गयी और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं।

प्रमुख खबरें

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

Punjab DA केस: High Court को गुमराह करने पर Chief Secretary KAP Sinha को अवमानना नोटिस, 9 अक्टूबर को पेशी का आदेश