Boating in Delhi Feels Like Dal Lake: Delhi में Kashmir का एहसास, Kashmiri Gate पर ₹100 में करें Dal Lake जैसी Boating

By अनन्या मिश्रा | Feb 18, 2026

घूमने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है। कश्मीर घूमने का सपना हर किसी को होता है। जब भी कोई कश्मीर जाता है, वह डल लेक में बोटिंग जरूर करता है। क्योंकि इसके बिना ट्रिप अधूरी मानी जाती है। पानी की लहरों के बीच बोटिंग करने से मन को सुकून मिलता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप डल लेक जैसा मजा दिल्ली में भी ले सकती हैं। दिल्ली में एक ऐसी जगह है, जहां पर पहुंचते ही माहौल एकदम बदल जाता है। बता दें कि यमुना नदी के किनारे, कश्मीरी गेट का पास मौजूद यह घाट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप यहां पर सिर्फ 100 रुपए में बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सस्ते में घूमें पूरा Rajasthan! IRCTC के इस Package में 12 दिन का ट्रिप, देखें पूरी लिस्ट

सनराइज जरूर देखें

एक ओर हल्का नारंग रंग और दूसरी ओर नीला आसमान देखने वाला होता है। यही कारण है कि लोग यहां पर विशेषरूप से सनराइज देखने के लिए आते हैं और फोटो क्लिक करवाने के लिए आते हैं। सर्दियों में यहां का नजारा और भी खूबसूरत लगता है।

ऐसे यहां पहुंचे

यमुना घाट पहुंचने के लिए सबसे पहले कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा। इस स्टेशन से घाट की दूरी अधिक नहीं है।

ऑटो से जाने पर करीब 60 से 80 रुपए लगते हैं।

ई-रिक्शा से जाने पर 10 से 20 रुपए प्रति व्यक्ति लगता है।

आप चाहें तो यहां तक पैदल भी आ सकती हैं। 

सही घाट पहचानें

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे कई घाट हैं। लेकिन हर घाट पर बोटिंग नहीं कर सकते हैं। जिस घाट पर बोटिंग होती है, वहां का नजारा काफी खूबसूरत है। वह धर्म संघ गौ सेवा सदम के पास वाला घाट है। सुबह के समय यहां आना अच्छा रहेगा। लेकिन पहली बार जाने से पहले यहां के लोकल लोगों से जानकारी जरूर लें।

बोटिंग का मजा

बता दें कि यहां पर बोटिंग का अपना ही मजा होता है। वीकेंड पर यमुना घाट पर बोटिंग का किराया करीब 100 रुपए प्रति व्यक्ति है। पहले यह कम था, लेकिन अब किराया यही चल रहा है। वीक डेज में कभी-कभी किराया थोड़ा कम हो जाता है। आप नाव में बैठकर नदी की ठंडी हवा और आसपास का सुकून देने वाला नजारा देख सकते हैं।

सभी की पसंदीदा जगह

यहां पर बड़ी संख्या में लोग पक्षियों को दाना डालते हैं। वहीं फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को यह जगह काफी पसंद आती है। आपको यहां पर काफी अच्छे-अच्छे शॉट मिल जाएंगे। अक्सर कुछ लोग यहां पर गाना गाने हैं, गिटार बजाते हैं और दोस्तों के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

प्रमुख खबरें

US-Iran Tensions | विनाश की शुरुआत! अमेरिकी ड्रोन एक्शन से थर्राया ईरान, आधी दुनिया को लील जाएगी ये जंग!

जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा, UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारत कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश नहीं मानता, पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, ट्रंप को पुतिन का कड़ा जवाब

संकरी गलियां और नियमों की अनदेखी बनती रही काल! दिल्ली में पिछले 6 सालों में आग से जुड़ी घटनाओं में 543 लोगों की जान गयी