दिल्ली विधानसभा में पहुंचेंगे 16 नये चेहरे, सभी AAP विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली की नयी विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेगे। ये सभी नये चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं जिनमें आतिशि, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं। कालकाजी सीट से मैदान में उतरीं आतिशि ने भाजपा के धर्मबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के गौतम गंभीर से हार गई थीं।

 

वहीं राजिन्दर नगर सीट से जीतने वाले चड्ढा ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आर. पी. सिंह को 20,058 वोटों से हराया है। वह भी दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में थे लेकिन भाजपा के रमेश बिधुड़ी से हार गए थे। वहीं 2019 में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार चुके पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने भाजपा की राजनीतिक शैली को नकारा: पृथ्वीराज चव्हाण

कांग्रेस छोड़कर विधानसभा चुनावों से पहले आप में आयीं राजकुमारी ढिल्लों ने भाजपा के तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को हरीनगर सीट से 20 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। त्रिनगर सीट से आप की प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को 10,700 से अधिक वोटों से हराया है।

 

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान