मप्र के शाजापुर जिले में सड़क दुर्घटना में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को तड़के एक बस और कार की टक्कर में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए। सुनेरा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बस में सवार होकर भिंड जिले से अंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे, तभी रात एक से दो बजे के बीच यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बस और कार के बीच टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों से पीड़ितों को बाहर निकाला तथा उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Cooking Tips: बच्चों की फरमाइशें होंगी पूरी, पेश है टेस्टी और चीज़ी मशरूम राइस चीज़ समोसा

शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह की धुरंधर की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा खास नोट!

Odyssey Official Trailer | Christopher Nolan की अगली फिल्म ओडिसी के पीछे की एपिक ग्रीक इतिहास की कहानी

Jan Gan Man: Bangladesh में तो Hindu एक हैं फिर भी Safe क्यों नहीं हैं?