पद्म पुरस्कार 2020 के लिए सरकार को मिले 16 हजार से अधिक नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

नयी दिल्ली। अगले वर्ष दिये जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए सरकार को 16 हजार से अधिक नामांकन प्राप्त हुए है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नामांकन या सिफारिशें दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। उन्होंने बताया कि पहले से ही पोर्टल पर 16,176 पंजीकरण किये जा चुके हैं, और इनमें से 12,884 नामांकन/सिफारिशें पूरी हो चुकी हैं। सरकार केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नामांकन स्वीकार करती है।

इसे भी पढ़ें: इस साल IIT की एक भी सीट खाली नहीं: मंत्रालय

सभी क्षेत्रों और विषयों में प्रतिष्ठित तथा असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को इन पुरस्कारों से नवाजा जाता है।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले लोगों और उत्कृष्ट संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास करें जिनकी उत्कृष्टता तथा उपलब्धियों को मान्यता दी जानी चाहिए और उनके पक्ष में उपयुक्त नामांकन करना चाहिए।

अपने अधिकारों को जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट

Stroke Syndrome: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना आपकी सेहत को पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस, 8 मई को होगी अगली सुनवाई

पूरे देश में 15 सीट भी नहीं जीत सकती TMC, कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी- कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ NDA है