Israel में ऐसे एक साथ घुसे भारत के 16000 लोग, अब बांग्लादेश का भी हो न जाए फिलिस्तीन जैसा हाल

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2025

इजरायल से ऐसी खबर आ गई है जो भारत के लिए एक बड़ी सीख है और गर्व की बात भी है। जंग के बीच इजरायल ने चुपचाप ऐसा प्लान बनाया जिस प्लान को भारत के हजारों लोगों ने पूरा किया है। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है। इजरायल ने भारत की मदद से हमास का साथ देने वाले एक एक फिलिस्तीनी का ऐसा इलाज किया है, जिसके बारे में किताबों में लिखा जाएगा। इजरायल जैसी देशभक्ति और प्लानिंग शायद ही कोई देश करता हो। अब तो कई लोगों का कहना है कि भारत को भी इजरायल जैसा खेल बांग्लादेश के साथ खेलना चाहिए। अगर भारत ने इजरायल वाला प्लान अपना लिया तो चुटकियों में बांग्लादेश को मिट्टी में मिलाया जा सकता है। अब आपको बताते हैं कि इजरायल ने कैसे भारत की मदद से फिलिस्तीन को बर्बाद किया। हिंदुस्तान कैसे इस प्लान का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Israel destroys Houthis: हूतियों के खिलाफ इजरायली फौज के 100 से ज्यादा फाइटर जेट ने बोला हमला, सना और होदेइदा तबाह

यानी इजरायल ने फिलिस्तिनियों का बहिष्कार करने के लिए अपने मित्र देश भारत का साथ लिया और नतीजा अब आपके सामने है। इजरायल हथियारों से हमास को तो खत्म कर ही चुका है। मगर अब आर्थिक बॉयकाट कर फिलिस्तिनियों को भी बर्बाद कर चुका है। इस प्लान में इजरायल की प्राइवेट  कंपुनियों ने भी शानदार काम किया। इन कंपनियों ने भी बता दिया कि  देश से आगे कोई नहीं है। फिलिस्तीन के लोग गद्दार हैं तो हम गद्दारों को काम नहीं देंगे। कई लोगों का कहना है कि भारत को इस प्लान से सबक लेना होगा। भारत सरकार तो अपना काम कर रही है लेकिन अब भारत की जनता को भी कुछ कदम उठाने होंगे। बांग्लादेश का बॉयकाट करना होगा। बांग्लादेश को उसकी असली हैसियत और औकात दिखानी होगी। आपको बता दें कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भारत पर टिकी है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की