ओडिशा में कोरोना के 1,617 नए मरीज सामने आए, 13 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,617 नए मरीजों के सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,87,099 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1297 हो गयी है। उन्होंने बताया कि पृथक-वास केंद्रों से 941 नए मामले आए हैं जबकि मरीजों के संपर्क में आए 676 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 222 नए मामले आए जबकि कटक में 128 और सुंदरगढ़ में 93 मामले आए। भुवनेश्वर शहर खुर्दा जिले में ही आता है। अधिकारी ने बताया कि खुर्दा, कटक, बालासोर,अंगुल और नुआपाड़ा जिलों में कोविड-19 से दो-दो लोगों की मौत हो गयी जबकि क्योंझर,जगतसिंहपुर और संबलपुर जिलों में एक-एक मरीज की संक्रमण की वजह से मौत हुई। उन्होंने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा गंजम जिले में 228 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद खुर्दा में 223 और कटक में 108 लोगों की मौत हुई है। ओडिशा में वर्तमान में 15,619 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,70,130 लोग ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान

BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल