देश में कोरोना वायरस के XFG के 163 मामले सामने आए ये नया वैरिएंट कितना खतरनाक?

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2025

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,500 के करीब पहुंच गई है, जिनमें से कुछ संक्रमण नए उभरते वैरिएंट के भी हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में कुल 6,491 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। राज्यवार आंकड़ों के आधार पर, केरल कुल 1,957 सक्रिय मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां पिछले 24 घंटों में सात नए मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Corona Alert: देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार के पार, , 24 घंटे में छह मौतें

भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 उत्पन्न करने वाले वायरस का एक्सएफजी स्वरूप कुल 163 नमूनों में पाया गया है। इनमें से सबसे अधिक (89) महाराष्ट्र में पाये गए, उसके बाद तमिलनाडु (16), केरल (15), गुजरात (11), और आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल (छह-छह) का स्थान है। आंकड़ों से पता चलता है कि मई में, 159 नमूनों में एक्सएफजी स्वरूप पाया गया था, जबकि अप्रैल में दो और जून में दो नमूनों की जांच की गई थी। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,000 को पार कर गई है, जिसमें पिछले 48 घंटों में जुड़े 769 मामले भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Kurmi आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, CM Suvendu Adhikari का एलान

आईफोन बांटने के ऐलान के बाद हरकत में आया प्रशासन, चंडीगढ़-मोहाली में iPhone 17 Langar पर लगाई रोक

Nandigram Bypoll: 3 अक्टूबर तक जेल में Congress उम्मीदवार Milan Pradhan, High Court से मांगी राहत

India A vs Australia A: चोट से उबरे Sai Sudharsan पर होंगी निगाहें, ओपनिंग में संभालेंगे मोर्चा