West Bengal में Kurmi आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, CM Suvendu Adhikari का एलान

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान आदिवासी कुर्मी समुदाय के सदस्यों, नेताओं और समर्थकों के विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में दर्ज सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने समुदाय को उनकी भाषा, संस्कृति, विरासत और अधिकारों को मान्यता देने और उनकी सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। कुर्मी समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार समुदाय से किए गए वादों को पूरा करेगी, जिसमें कुर्माली भाषा से जुड़े कदम, पश्चिमी जिलों में विकास पर खर्च और कुर्मी विकास बोर्ड को फिर से शुरू करना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस इलाके की पहाड़ियों और जंगलों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

अधिकारी ने समुदाय की भाषा, संस्कृति, विरासत और अधिकारों को लेकर अपना भरोसा फिर से जताया। उन्होंने कहा, "आपने कुर्माली भाषा को मान्यता देने की मांग की थी। हमारे नेता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरा करने का भरोसा दिया था और संकल्प पत्र में इसका ज़िक्र भी किया था। उन्होंने आगे कहा हाल ही में मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद, आपके नेताओं ने शाह से मुलाक़ात की और (कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को मान्यता देने की) प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और तेज़ी से पूरी की जाएगी। कुर्माली भाषा मुख्य रूप से राज्य के पश्चिमी ज़िलों में रहने वाले कुर्मी समुदाय के लोग बोलते हैं, जबकि राजबंशी भाषा उत्तरी बंगाल में राजबंशी समुदाय के लोग बोलते हैं।

प्रमुख खबरें

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज

Story Books For Kids Under 5: किताबों की इन 5 कहानियों से बच्चों को मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख

आवारा पशुओं पर Supreme Court के फैसले पर NHAI ने मांगी स्पष्टता, CJI सुनवाई को तैयार