Coronavirus In India | देश में कोविड-19 के 16,464 नए मामले, 24 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,464 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,36,275 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,396 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 313 की बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: जानिए राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे दिन का भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 24 मामले सामने आए, जिनमें से पश्चिम बंगाल में सात, महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में दो-दो और असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा सिक्किम में एक-एक मामला सामने आया।

प्रमुख खबरें

NTA Librarian Recruitment: एनटीए ने लाइब्रेरियन के लिए भर्ती निकली, 21 अक्तूबर से पहले ईमेल से भेजें आवेदन फॉर्म

Under 23 World Championship: 4 भारतीय महिला पहलवानों के Visa पर WFI को अमेरिकी दूतावास से राहत की उम्मीद

Delhi में CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, सांसद John Brittas समेत 100 हिरासत में

Navratri व्रत में मिलावटी Kuttu Atta से बचें, वरना बिगड़ जाएगी तबयित! चिकनाई और महक से तुरंत पहचानें असली आटा