आंधी-तूफान की वजह से UP में 17 लोगों की मौत, 11 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कल रात आए आंधी-तूफान से 17 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। इनमें से ज्यादातर की मौत पेड़ और मकान गिरने से हुई है। प्रदेश के सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 24 घंटे के अंदर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाएं और उनकी हरसंभव मदद करें।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कल रात आए आंधी-तूफान से सर्वाधिक नुकसान मुरादाबाद जिले में हुआ जहां सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए। इसके अलावा मुजफफरनगर जिले में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मेरठ में भी दो लोगों की मौत हो गई।

बदायूं में दो लोगों की मौत तथा एक अन्य के घायल होने की खबर है। वहीं, अमरोहा में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। संभल में तीन लोगों की मौत की खबर है। प्रवक्ता ने बताया कि ज्यादातर मामलों में मौतें आंधी-तूफान के चलते पेड़ और मकान गिरने से हुई हैं। अमरोहा जिले में एक व्यक्ति की मौत टीन शेड गिरने से हुई। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे तुरंत राहत और बचाव अभियान चलायें तथा 24 घंटे के अंदर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress