भूमि प्राप्त नहीं होने के कारण 17 जवाहर नवोदय विद्यालयों का निर्माण नहीं हो सका : धर्मेन्द्र प्रधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने सोमवार को बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) के लिये स्थायी भवनों का निर्माण एक सतत प्रक्रिया है और संबंधित राज्य सरकार से भूमि प्राप्त नहीं होने के कारण 17 जेएनवी का निर्माण नहीं हो सका है। लोकसभा में रतन सिंह मगन सिंह राठौर के प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की परिकल्पना की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘अब तक 661 जवाहर नवोदय विद्यालय स्वीकृत किये जा चुके हैं जिनमें 580 विद्यालय स्थायी परिसरों में काम कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर