UP में कोरोना के 17 नए मामले दर्ज, 173 लोग होम आइसोलेशन में रखा गया

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,09,252 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,69,25,210 सैम्पल की जांच की गयी है तथा 1,09,901 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के हेतु भेजे गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17 नये मामले आये हैं। प्रदेश के 30 जनपदों में वर्तमान में कोविड का कोई एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 तथा अब तक कुल 16,86,624 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 196 एक्टिव मामले हैं तथा 173 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,848 क्षेत्रों में 6,49,099 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,85,142 घरों के 17,24,97,095 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी