UP Municipal Corporation | योगी सरकार ने 17 नगर निगमों में मनोनीत किए 170 पार्षद, निकायों में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी स्थानीय निकायों के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती प्रदान करते हुए पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को शासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों सहित नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नए सदस्यों को नामित किया गया है। शासन से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्‍य के प्रत्‍येक नगर निगमों में 10-10 पार्षद मनोनीत किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections | केरल फतह के लिए BJP का 'क्रिश्चियन कार्ड'! पहली लिस्ट में 4 दिग्गजों को टिकट, सेंट्रल केरल में सेंधमारी की तैयारी

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में मनोनीत सभी पार्षदों को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब राष्ट्रसेवा के संकल्प और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘हम सभी मिलकर संगठन को नयी ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को और सशक्त बनाएंगे।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश एक परिवार के रूप में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आप सभी को इस नए दायित्व के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस सुनामी! रिलीज से पहले ही कमाए 123 करोड़, रणवीर सिंह की फिल्म रचेगी इतिहास

 

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में मनोनीत समस्त पार्षदों को हार्दिक बधाई तथा सफल व उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं!’’ मौर्य ने पोस्‍ट में कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रमुख खबरें

Taipei Open में Tanvi Sharma ने रचा इतिहास, PV Sindhu ने सराहा- यह तो बस एक शानदार शुरुआत है

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

Commonwealth Games में पाकिस्तान की फजीहत, Boxer Kudratullah लापता, क्या खिलाड़ियों के लिए विदेश भागना एक New Trend है?

L&T की ऐतिहासिक जीत: Abu Dhabi में मिला 15,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, West Asia में बढ़ेगा दबदबा