Coronavirus In India | भारत में कोरोना संक्रमण के 17,092 नए मामले, 29 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 17,092 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,34,86,326 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,568 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 29 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,168 पर पहुंच गयी है। आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,568 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: 6,113 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से गुफा मंदिर के लिए रवाना

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक हो गए थे। देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में जिन 29 मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 15 केरल के थे। महाराष्ट्र में चार, दिल्ली में तीन, पंजाब में दो और छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हुई।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे