देश में कोविड-19 के 1,72,433 नए मामले, 1008 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,72,433 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,18,03,318 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,33,921 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1008 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,98,983 हो गई। देश में अभी 15,33,921 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.67 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। राहुल ने की मोदी सरकार की विदेश नीतियों की आलोचना, अमेरिका ने दिया यह जवाब

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 167.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा