पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौत, भारत में कोविड-19 के 1.61 लाख नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में 1,61,386 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटो के दौरान 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,97,975 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,21,456 मामलों की कमी आयी है और अब 16,21,603 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.60 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बढ़ रहा है हिंदुओं पर अत्याचार, सिंध प्रांत में हिंदू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

संक्रमण के नए मामले आने से अब महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,16,30,885 हो गयी है। इस बीच, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 167.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव