Maha Shivratri 2024: सर्वेश्वर महादेव की मूर्ति पर लगाया गया है 17.5 किलो सोना, महाशिवरात्रि पर आप भी कर आएं दर्शन

By अनन्या मिश्रा | Mar 04, 2024

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्योंकि यह अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्त मंदिर जाकर दर्शन करते हैं। बता दें कि गुजरात में भगवान शिव की एक ऐसी मूर्ति है, जिस पर सोने का लेप चढ़ाया गया था। वहीं इस मूर्ति का अनावरण महाशिवरात्रि के दिन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Vrat Katha: महाशिवरात्रि के मौके पर जरूर पढ़नी चाहिए यह व्रत कथा, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन

गुजरात में स्थित है ये मूर्ति

आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा में सूरसागर झील के बीच भगवान शिव की प्रतिमा को बनाया गया है। महादेव त्रिशूल पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। भगवान शिव की इस मूर्ति को सर्वेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

प्रतिमा पर लगा है 17.5 किलो सोना

भगवान शिव की इस प्रतिमा को बनाने में 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मूर्ति पर 17,5 किलो सोने का लेप लगाया गया है। महादेव की यह मूर्ति पहले काले रंग की थी। लेकिन इस पर सोने का लेप लगाने से यह अब सुनहरी दिखाई देती है। साल 1996 में इस मूर्ति को बनाए जाने का फैसला किया गया था। जिसके बाद साल 2002 में यह मूर्ति बनकर तैयार हुई। लेकिन इस मूर्ति के बनने के करीब 15 साल बाद इस पर सोने की परत चढ़ाने का फैसला किया गया। वहीं साल 2023 में इस मूर्ति पर सोने की परत चढ़ाकर इसका अनावरण किया गया।

ऐसे करें महादेव के दर्शन

अगर आप भगवान शिव के दर्शन के लिए मुंबई या चंडीगढ़ से जा रहे हैं, तो आप वडोदरा के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

रेलवे स्टेशन से सूरसागर झील का रास्ता करीब 10 मिनट का है। इस रास्ते को आप कैब या ऑटो से कवर कर सकते हैं।

बता दें कि महादेव के दर्शन के लिए किसी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है।

महादेव के दर्शन करने के लिए आप सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कभी भी जा सकते हैं।

वहीं लेक पर बोटिंग के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे। बच्चों के लिए 30 रुपए देने होंगे। 

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार