ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1,793 नए मामले, 18 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 के 1,793 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,77,887 हो गई। वहीं 18 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,214 हो गई। अधिकारी ने बताया कि 1,793 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,031 पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं और बाकी की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई। खुर्दा में संक्रमण के सबसे ज्यादा 208 नए मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। वहीं कटक में 160, अंगुल में 107 और मयूरभंज में 104 मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने अधिकारियों से कहा, बाजार में प्याज की उचित दाम पर उपलब्धता करें सुनिश्चित 

स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर बताया कि इलाज के दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। अंगुल, गजपति और खुर्दा में तीन-तीन, जाजपुर और मयूरभंज में दो-दो, भद्रक, ढेंकनाल और मल्कानगिरि, नयागढ़ और पुरी में एक-एक मरीज की मौत हुई है। ओडिशा में अब 19,579 लोगों का इलाज चल रहा है और 2,57,041 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक 42.40 लाख नमूनों की जांच हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़