कफ सिरप से 18 बच्‍चों की मौत! उज्बेकिस्तान मामले पर मोदी सरकार ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2022

दवा कंपनी मैरियन बायोटेक की खांसी की दवा पीने से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत होने से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने शुरू कर दी है। वहीं उज्बेकिस्तान में भारतीय कफ सिरप के चलते हुई कथित मौतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि वहां मौजूद कंपनी के प्रतिनिधियों के ख़िलाफ़ उज्बेकिस्तान द्वारा न्यायिक जांच शुरू की गई है। इस मामले में हम जरूरी न्यायिक साहायता दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस विज्ञपति जारी की है और नोएडा में उनके प्लांट की जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh में दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत, एक झुलसा

बता दें कि डब्ल्यूएचओ में निदेशक (विनियमन और पूर्व अर्हता) डॉ. रोजेरियो गैस्पर को लिखे एक हालिया पत्र में भारत के औषधि महानियंत्रक डॉ.वी.जी. सोमानी ने कहा था कि मौतों के मद्देनजर अक्टूबर में वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा हड़बड़ी में इसे भारत में निर्मित कफ सिरप से जोड़ा गया जिसके कारण भारतीय दवा उत्पादों की गुणवत्ता को लक्षित करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विमर्श बनाया गया।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े