Ramadan 2026: चांद के दीदार संग रमजान का आगाज, India में आज से रोजे शुरू

By अनन्या मिश्रा | Feb 19, 2026

इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरूआत हो चुकी है। दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय में इबादत और उत्साह का माहौल है। चांद के दीदार पर रमजान की तारीफ का निर्धारण होता है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखा जाता है। सुबह के समय सहरी और शाम को इफ्तार किया जाता है। बता दें कि सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है। ऐसे में 19 फरवरी 2026 से रमजान की शुरूआत हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत में रमजान की शुरूआत कब हो रही है।

मीठी ईद

इस्लामी चंद्र कैलंडर में हर महीना 29 या फिर 30 दिनों का होता है। रमजान के 29वें दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। अगर 18 फरवरी को चांद का दीदार होता है, तो मीठी ईद 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। सुबह की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

पांच वक्त की नमाज

इस पवित्र महीने को अल्लाह की इबादत के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रमजान के महीने में 5 वक्त की नमाज पढ़ी जाती है। इसको नमाजे फज्र, जुहर, असर, मगरिब और ईसा कहा जाता है। इस महीने नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है। रमजान के महीने में सभी बुरी आदतों से दूर रहकर रोजा रखा जाता है।

सेहरी और इफ्तार

रोजा रखने वाले सुबह से लेकर शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं। रमजान के पवित्र महीने में सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी का खाना खाया जाता है। वहीं शाम के समय इफ्तार करके अपना रोजा खोला जाता है। इस दौरान परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar का आंदोलन खत्म, क्या बोले Abhijeet Dipke?

Pakistan Army पर अंधा भरोसा न करे America, विशेषज्ञ ने Hybrid System पर दी बड़ी चेतावनी

Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan