वन महोत्सव 2025 के तहत तेलंगाना में लगाए जाएंगे 18 करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने वन महोत्सव 2025 के तहत 18 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय में वन महोत्सव 2025 के कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को याद किया और लोगों से अपने बच्चों के नाम पर भी पौधे लगाने का आग्रह किया।

रेड्डी ने कहा कि जनता की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से 60 टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे, ताकि विधान मंडलों में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से 60 टिकट महिलाओं को दिए जाएं। विभिन्न महिला-केंद्रित पहलों को सूचीबद्ध करते हुए रेड्डी ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने, लड़कियों के लिए सरकारी स्कूल शुरू करने और इस वर्ष महिला समूहों को 21,000 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त