Kenya Floods | केन्या में कुदरत का कहर! भारी बारिश और बाढ़ से एक हफ्ते में 18 की मौत, हजारों बेघर

By रेनू तिवारी | May 04, 2026

पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने देश के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। केन्याई पुलिस और गृह मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु डूबने के कारण हुई है।

इसे भी पढ़ें: Vote Counting से पहले BJP का बड़ा दावा, प्रद्युत बोरदोलोई बोले- Assam में हमारी सरकार बनना तय

भूस्खलन के कारण पश्चिमी रिफ्ट वैली क्षेत्र में हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। देश के जलविद्युत बांधों में जलस्तर बढ़ने के कारण ताना और अथी नदियों के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। केन्या मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के पहले दो सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश जारी रह सकती है। देश में बारिश का मौसम शुरू होने पर मार्च में भारी बारिश हुई थी, जिससे व्यापक पैमाने पर तबाही हुई। मार्च के अंत तक वर्षा जनित हादसों में 100 से अधिक लोग मारे गए।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा