महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान 18 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ। उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: MP में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत अमरावती में और तीन लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई। नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत और ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के निकट डूब रहे तीन लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया। 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar