MP में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत

11-drown-in-bhopal-lake-after-boat-capsizes-during-ganesh-visarjan
[email protected] । Sep 13 2019 9:57AM

भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि घटना शहर के छोटे तालाब के खटलापुरा पर हुआ। सभी लोग नाव से गणपति विसर्जन के लिए लेकर गए थे।

भोपाल। भोपाल में भगवान गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार सुबह नाव पलटने से 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई। भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि घटना शहर के छोटे तालाब के खटलापुरा पर हुआ। सभी लोग नाव से गणपति विसर्जन के लिए लेकर गए थे। इस हादसे में दो और लोगों के डूबने की आशंका है। उनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे को दुखद बताते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें: ''गणपति बप्पा मोरिया'' के जयकारों से गूंजी मुंबई, सेलेब्स के घर पधारे गणपति बप्पा

उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सरकार र पीड़ित परिवारों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जायेगी। मृतकों के परिजन को सरकार की तरफ़ से 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के उन्होंने निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़