चीन के मार्शल आर्ट स्कूल में लगी भीषण आग, 18 की मौत, 16 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

बीजिंग। चीन में एक ‘मार्शल आर्ट’ स्कूल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हुए हैं। सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर के अनुसार, हेनान प्रांत के झेचेंग काउंटी में आग शुक्रवार तड़के लगी। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: कौन है किरण आहूजा जो अमेरिकी कार्मिक प्रबंधन कार्यालय का नेतृत्व करेंगी

हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी मिलना बाकी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ